Thursday, November 20, 2025
HomeFamily & Relationshipराज और प्रिया की दर्दभरी कहानी | Emotional Love Story in Hindi

राज और प्रिया की दर्दभरी कहानी | Emotional Love Story in Hindi

पारिवारिक परिचय

राज और प्रिया ये दोनों को प्यार देखकर तो ऐसा लगता था मानों दोनों एक दूसरे के लिए ही बने है पर ऐसा मानना गलत था आइए आगे इनकी प्यार की पूरी कहानी देखते है। प्रिया एक गरीब परिवार की एक सुलझी हुई लड़की थी। बचपन से ही उसने बहुत दुख का सामना किया था। वो उत्तरप्रदेश के एक गांव की रहने वाली थी। उसके परिवार में उसके पापा , मम्मी और उसका बड़ा भाई था। उसके दादा ने जो उसके लिए पैसे जमा किए थे। उसी से उसने पढाई पूरी की।..

दरअसल आज से ठीक 2 साल पहले प्रिया उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव को छोड़कर एक अच्छी नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। काफी दिनों तक मुंबई की सड़कों पर धक्के खाने के बाद प्रिया को एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब भी मिल गई थी।

इसी मल्टीनेशनल कंपनी में राज भी पहले से नौकरी करता था। काम के सिलसिले में आपस में बातें होनी लगी‌ और देखते ही देखते, कुछ ही महीनों में दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। अक्सर दोनों खाली समय में एक- दूसरे के साथ समय बिताने लगे।

अलग-अलग जगह घूमने लगे इसी तरह धीरे-धीरे प्रिया और राज एक दूसरे के काफी करीब हो गए मौका पाकर राज ने प्रिया को प्रपोज कर दिया। दोनों एक दूसरे को लगभग कई महीनो से जानते थे। प्रिया को भी राज काफी पसंद आने लगा था। राज काफी हैंडसम और इंटेलिजेंट था। इसलिए उसने भी राज को हां कर दी। अभी प्रिया और राज के प्यार के बारे में उनके कुछ दोस्तों को मालूम था।

कुछ अन्य कहानियां –

1. नेहा और निखिल की अधूरी मोहब्बत – भाग 2

2. आरव की जिंदगी और कुछ अधूरे ख्वाब। Heart Touching Story

3. नेहा और निखिल की अधूरी मोहब्बत – भाग 3 | Hindi Emotional Love Story

4. इषिका की अधूरी मोहब्बत – जिंदगी की एक सच्ची कहानी

प्यार की शुरूआत (राज और प्रिया)

प्रिया की मां को बेटी की शादी की टेंशन सताए रहती थी। इसीलिए घरवालें भी उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। इसी वजह से उसने अपने घर में राज के बारे में बता दिया‌। पहले तो प्रिया के घरवाले इस रिश्ते को करने के लिए हामी नहीं भर रहे थे। लेकिन उसकी जिद के आगे माता-पिता ने भी हां कर दी‌‌। आखिरकार प्रिया का प्यार जीत गया और इधर राज ने भी अपने प्यार के बारे में अपने घर बता दिया‌।

राज के माता-पिता ने प्रिया के घरवाले से मिलकर रिश्ते की बात पक्की कर ली ‌। 15 से 20 दिन में शादी की तैयारी भी कर ली गई और दोनों की शादी भी हो गई। मानसून का महीना शुरू हो चुका था। कई दिनों से तेज बारिश होने के कारण माहौल काफी ठंडा हो चुका था। वो दोनों अपने कमरे की खिड़की से घर के बाहर का सुंदर नजारा देख रहे थे।

प्रिया और राज की शादी की शुरुआत दूसरे कपल की ही तरह काफी खूबसूरत थी। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय गुजर रहे थे। लेकिन नौकरी करने भी जरूरी थी। इसलिए राज और प्रिया नेए फिर से मुंबई में नौकरी करने का फैसला किया। शादी के 1 महीने बाद वो दोनों फिर से नौकरी करने के लिए मुंबई चले गए। अब वह पति-पत्नी थे। इसलिए दोनों ने एक नया घर रेंट पर ले लिया और एक खुशहाल परिवार की तरह रहने लगे।

शादी की कहानी (राज और प्रिया की )

लेकिन जैसे-जैसे शादी के दिन बीतते गए वैसे-वैसे प्रिया के साथ बहुत कुछ अजीब होने लगा। राज बात- बात पर काफी गुस्सा करने लगा। अगर प्रिया राज की कुछ बात को अनदेखा देख कर देती, तक की गुस्से में राज ने कई बार प्रिया का मोबाइल भी तोड़ दिया था। प्रिया ने यह सपने में नहीं सोचा था कि स्वीट दिखने वाला राज इतना भयानक होगा।

हर छोटी बात पर प्रिया के साथ मार- पीट करने लगा।

जब एक दिन प्रिया ड्यूटी से घर लेट लौटी तो राज आग बबूला हो गया।

जब प्रिया ने राज की मारपीट का विरोध किया तोए राज ओर भी ज्यादा भड़क उठा।

प्रिया राज के ऐसे बरताव से तंग आ गई थी।

वो मन ही मन सोचने लगी क्या उसने राज को समझने में गलती की है ?

अब सवाल ये है –

आखिर हम यह पूछना चाहते हैं।। प्रिया की क्या गलती थी ?

क्या प्यार करना सच में गुनाह हो चुका है?
आखिर कब तक लड़कियां प्यार के नाम पर धोखा खाती रहेंगी ?

इस कहानी की शुरुआत जितनी ज्यादा रंगीन और खुशनुमा है । प्यार का अंत बहुत भयानक और डरवाना हुआ।

वैसे तो प्यार के किस्से आपने सुना ही होंगे लेकिन हमने आज ऐसी कहानी के बारे में जाना,

जिसमें दो लोग एक-दूसरे से पागलों की तरह प्यार करते थे। इन्होनें एक-दूसरे से मिलने के लिए परिवार, अपने इज्जत समाज सबसे लड़ा था।

तब भी शायद इनके प्यार में कुछ कमी रह गई थी।

उनके रिश्ते का अंत उतना ही ज्यादा भयानक था। इतना ज्यादा भयानक कि शायद आपकी रुह भी कांपने लगे।

आखिर आगे क्या हुआ था ये जानने के लिए इनकी आगे की कहानी जरूर पढ़ें।

किसी से भी प्यार मोहब्बत करने से पहले उसके बारे में सब कुछ जरूर जाने ?

our website – www.chandaal.com

you tube channel – chandaal

instagram – @isha.vibe143

Our Email – admin@chandaal.com

shivani chaudhari
shivani chaudharihttp://chandaal.com
मेरा नाम शिवानी चौधरी है। मैं एक ऐसी लेखिका हूँ जो भावनाओं को शब्दों में ढालना पसंद करती हूँ। प्यार, रिश्ते और जीवन की सच्चाइयों को मैं अपनी कहानियों में सरल, खूबसूरत और दिल छू लेने वाले अंदाज़ में पेश करती हूँ। मैं चाहती हूँ कि मेरी लिखी हर कहानी पाठकों के दिल तक पहुँचे और उन्हें अपनी ही ज़िंदगी का एहसास दिलाए। मेरे द्वारा लिखी गई और भी भावनात्मक व प्रेरणादायक कहानियाँ आप मेरी वेबसाइट chandaal.com पर पढ़ सकते हैं।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments