तेरा जाना !! – ये एक अधूरी मोहब्बत की दर्दभरी दास्तान है । ये तकलीफ़ मैं सह भी लूं ! पर तेरा अचानक बिना कुछ कहे ही चले जाना मेरे जेहन में हज़ारों सवाल दे गया ये दर्द सहा नहीं जाता मानो जैसे इन सवालों ने मुझे आज तक दबोच रखा है । जैसे ये सवाल, सवाल नहीं कोई दलदल हो । जिसमें मैं दब गई हूं। निकलना तो चाहती हूं, पर लाख कोशिशों के बाद भी निकल नहीं पा रही हूं और अंदर ही अंदर एक घुटन सी है। जो मुझे रोज थोड़ा-थोड़ा करके मार रही है, ना जीने देती और ना ही मरने।
नव्या का कबीर से सवाल
अरे ! जाते-जाते कुछ कह कर जाते | एक आखिरी मुलाकात दे कर जाते | मेरी गलती क्या हुई या तुम्हारी कोई मजबूरी !कुछ बता कर जाते | कम से कम एक बार गले लगा कर जाते।
हमारे रिश्ते को बचाने की एक आखिरी कोशिश कर के जाते | इतना न सही एक आखिरी अलविदा कह कर जाते । क्या इतना आसान लगा तुमको चले जाना या इससे भी जरूरी था तुम्हारा जाना ? मेरा सवाल था तुमसे ?
क्या तुम्हें सच में मुझसे प्यार था और था तो मुझे छोड़ा क्यों ? और जाना था तो मेरी जिंदगी में आए क्यों ? माना गलती से आ भी गए तो मुझे इतने सपने दिखाए क्यों? मुझे ये उम्मीद ये भरोसा दिलाया क्यों कि तुम मुझे कभी छोड़ कर नहीं जाओगे ? ये यकीन दिलाया क्यों कि तुम मुझे संभाल लोगे ?
यूं छोड़ जाना, दे जाता है समाज के हजार ताने | लगा जाता है, चरित्र पे चरित्रहीन का मुहर | दे जाता है मां बाप और परिवार की नफरत और ले जाता है साथ ही साथ उसके सारे सपने। तुमने तो सजा लिए अपने सपने | सुना है अफसर हो गए हो और एक बड़ी घर की लड़की ब्याही है तुमने | बहुत ही खुश नसीब है वह लड़की, जिसे तुम्हारे नाम का सिंदूर नसीब हुआ | भिजवाया था तुम्हारे बाबा ने निमंत्रण, देखा था मैंने तुम्हारे नाम के साथ उसका नाम | पता नहीं मैं क्यों रो पड़ी !
कुछ अन्य कहानियां
- नेहा की अधूरी मोहब्बत – प्रेम और सामाजिक संघर्ष की कहानी
- अवनी की मोहब्बत – शादी, शक और पंचायत का फैसला
- आरव की जिंदगी और कुछ अधूरे ख्वाब। Heart Touching Story
एक शाम मैं छत पर अकेली बैठी खुले आसमान में चांद को तक रही थी। ये सोचकर कि ये चांद को मेरी तरह तुम भी तो कभी देखा करते होगे। इसी बहाने तुम्हारे मौजूदगी को महसूस कर सकूं और तभी अचानक से कुछ सवाल फिर मन में उमड़ पड़े। तेरा जाना मुझे मेरे ईश्वर से सवाल करने पे मजबूर करता है कि क्या सच में आप हो और हो तो क्या आप मुझे सुन रहे हो ? मुझे देख रहे हो ? और देख रहे हो , तो क्या आप मेरा दर्द महसूस कर पा रहे हो ?
मेरा तुमसे प्यार करना मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत गलती में से एक रहा है। खूबसूरत कहूं तो उस चांदनी रात ही तरह जब आसमान पूरा साफ हो। चांद अपनी पूरी चांदनी बिखेर रहा हो। पूरे धरती पर चांदी की परत बिछी हो, और एक ठंडी हवा जो मन को सुकून देती हो जो किसी सपने जैसा लगने लगता है। जब – जब ये रात आती है, कुछ अधूरी यादें ताजा हो जाती है कुछ बिछड़े लम्हें फिर से लौट आते है और गलती कहूं तो मैं पागल ये भूल बैठी कि हर चांदनी रात के बाद अमावस की रात आती है।
नव्या की यांदें
ऐसी रात जिसमें चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा एक गहरा सन्नाटा और खामोशी बस धड़कनों की आवाज लिए हुए तन्हाई का आलम और दिल में बस तेरी याद। उस चांदनी रात के सुकून का कर्ज आज मैं अमावस की रात चुका रही हूं। ढूंढ रही हूं, वो चांदनी आसमान में पर आज एक सितारा भी नसीब न हुआ मुझे जैसे निगल गया हो कोई मेरी खुशियों को । जानती हूं ढल जाएगा कुछ समय बाद दुनिया की नजरों में ये अमावस पर रह जाएगी। मेरे जीवन की अमावस मेरे अंतिम सांसों तक। तेरा जाना आज मुझे हर रिश्ते लोगो पे सवाल और शक करने पे मजबूर करता है।
सोचती हूं ! कभी मिलना हुआ तो पूछूंगी ! तुमसे आखिर कैसे हो ? इतने मजबूत तुम मेरे प्रेम के बदले मुझे ये रहस्य बता जाते। प्रेम में न दे सके सिंदूर और मंगलसूत्र कोई बात नहीं। कम से कम ये हुनर तो सिखा जाते। हां मुझे नहीं पता कि तुम क्यों गए। तुम्हारा मुझे ऐसी हालत में यूं अचानक अकेले छोड़ कर चले जाने का क्या कारण रहा होगा ? आज भी यही सवालों के साथ जी रही हूं मैं।
न जाने कब इन सवालों का जवाब मिल पाएगा मुझे या ये सवाल, हमेशा सवाल ही रह जाएंगे ? पर आखिरी में एक सवाल और पूछना चाहूंगी ? क्या इतना जरूरी था तुम्हारा मुझे छोड़कर जाना प्रेम कोई खिलौना या वस्तु नहीं जिसे लोग अपनी मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करें। मुझे जहां तक पता है। प्रेम तो एक भावना है और मेरी नजर में किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचना सबसे बड़ा गुनाह है।
Our Website – Chandaal
Instagram – @isha.vibe143
YouTube Channel – Chandaal
