जिंदगी मे कुछ लोग अचानक आते है।
ना कोई प्लान, ना कोई वजह लेकिन
धीरे-धीरे वो आपकी पूरी दुनिया बन जाते है।
विहान….
एक ऐसा लड़का जो भीड़ मे रहकर भी हमेशा अकेला रहता था।
ना ज्यादा हंसी, ना ज्यादा बाते…बस अपने काम मे डुबा हुआ।
दूसरी तरफ थी सिया…
खुशमिजाज, बातूनी और हर माहौल को रोशन कर देने वाली।
दोनो एक ही ऑफिस मे थे….
लेकिन जैसे दो अलग कहानियां, जो कभी मिलनी नही थी।
पहली बार जब सिया ने उससे बात की –
Exuse Me….ये रिपोर्ट तुमने बनाई है?
विहान ने हल्की नजर उठाई-
हां….कोई गलती है क्या?
सिया हंस पड़ी –
गलती नहीं….बस जानना था कि
इतना परफेक्ट काम कौन करता है।
विहान कुछ नही बोला…..
लेकिन उस दिन उसने पहली बार किसी की बात दिल से सुनी।
खामोशी जो धीरे-धीरे बोलने लगी
दिन बीतते गए……
और सिया को एहसास होने लगा कि विहान बाकी लोगो जैसा नही।
वो दिखावा नही करता था…..
ना ही किसी को इम्प्रेस करने की कोशिश।
एक दिन सिया ने पूछ ही लिया –
तुम हमेशा इतने चुप क्यो रहते हो?
विहान ने हल्की मुस्कान के साथ कहा –
क्योकि हर शोर के पीछे सच्चाई नही होती….
और हर खामोशी खाली नही होती।
उस जवाब ने सिया को अंदर तक छू लिया।
अब वो रोज उससे बात करने लगी।
कभी कॉफी पर, कभी ऑफिस के बाद छोटी वॉक पर।
विहान भी धीरे से बदलने लगा…
अब खामोशी मे भी एक अपनापन आने लगा था।
जब एहसास दिल तक पहुंच गया
कभी-कभी हमे पता ही नही चलता कि
कब र्को हमारे लिए खास बन जाता है।
सिया के साथ भी यही हुआ।
एक दिन जब विहान ऑफिस नही आया –
तो पहली बार खालीपन महसूस हुआ।
क्या मुझे उसकी आदत हो गई?
उसने खुद से पूछा।
और जवाब साफ था –
हा..ये सिर्फ आदत नही, कुछ और है।
एक इजहार जो सब बदल गया
काफी दिनो तक सिया अपने दिल की बात छुपाती रही…
लेकिन एक दिन उसने हिम्मत कर ली।
विहान….मुझे तुमसे कुछ कहना है।
हम्म… बोलो।
मुझे लगता है…..मैं तुमसे प्यार करने लगी हू।
वो पल जैसे थम गया…..
विहान चुप रहा….
उसकी आंखो मे एक अजीब डर था।
और फिर….
वो बिना कुछ बोले वहां से चला गया।
सिया का दिल जैसे टूटकर बिखर गया।
दूरी का दर्द और सच्चाई का बोझ
अगले दिन…दो दिन…
पूरा हफता बीत गया।
सिया बेचैन हो चुकी थी।
आखिरकार उसे पता चला…..
विहान अस्पताल मे है।
वो बिना सोचे समझे वहां पहुंची।
विहान ने कम आवाज मे पूछा।
तुम यहां क्यों आई?
सिया की आंखे नम थी….
क्योंकि मै तुम्हे खो नही सकती।
वो सच जो सब बदल गया
विहान ने गहरी सांस ली।
मै बीमार हू सिया…..
और शायद मेरे पास ज्यादा समय नही है।
इसलिए मै तुमसे दूर भाग रहा था…
सिया के लिए ये सुनना आसान नही था।
लेकिन उसने उसका हाथ पकड़ लिया।
‘‘प्यार वक्त नही देखता…
वो बस दिल देखता है।‘‘
उस दिन के बाद से सिया ने विहान का साथ नही छोड़ा।
वो साथ जो हर दर्द से बड़ा था।
हर इलाज मे हर दर्द मे
वो उसके साथ खड़ी रही।
विहान ने पहली बार महसूस किया कि
खामोशी से ज्यादा ताकत किसी के साथ मे होती है।
जब प्यार ने चमत्कार कर दिया
महीनो बीत गए।
धीरे-धीरे विहान की हालत सुधरने लगी।
डॉक्टर्स भी हैरान थे।
लेकिन सिया जानती थी-
ये दवाईया का नही प्यार का असर है।
एक नई शुरूआत
सिया और विहान की जिंदगी अब पहले जैसी नही रही थी।
अब उनके बीच सिर्फ प्यार नही बल्कि एक ऐसा रिश्ता था,
जो हर दर्द से होकर गुजरा था।
लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी थी…..
विहान के ठीक होने के बाद सब कुछ आसान नही हुआ।
बीमारी ने उसके शरीर को भले ही छोड़ दिया था।
लेकिन उसके मन मे डर अब भी कही छुपा हुआ था।
कभी-कभी वो अचानक चुप हो जाता…
खुद मे खो जाता जैसे फिर से कुछ खोने का डर उसे घेर लेता हो।
एक शाम सिया ने उसे यूं ही खामोश बैठे देखा।
क्या हुआ? उसने धीरे से पूछा।
विहान ने नजरे झुका ली…
मुझे डर लगता है सिया…
कहीं ये सब फिर से ना छीन ले।
सिया मुस्कुराई….लेकिन उसकी आंखो मे गहराई थी।
‘‘अगर कल का डर आज को छीन ले,
तो फिर हमने जो खोया है उसका क्या मतलब?‘‘
भरोसे की असली शुरूआत
अब सिया ने एक फैसला लिया।
वो सिर्फ विहान के साथ रहने के लिए नही,
बल्कि उसे फिर से जीना सिखाने के लिए उसके साथ थी।
वो उसे छोटी-छोटी खुशियों के तरफ ले जाने लगी –
सुबह की चाय, बिना वजह की हंसी,
बारीश मे भीगना और बिना किसी वजह के मुस्कुराना।
धीरे-धीरे विहान बदलने लगा।
अब उसकी खामोशी मे डर नही सुकून था।
एक दिन उसने सिया से कहा –
तुमने मुझे सिर्फ बचाया नही….
तुमने मुझे फिर से जीना सिखाया है।
सिया ने हल्के से उसका हाथ थाम लिया –
‘‘प्यार सिर्फ साथ नही होता,
प्यार वो होता है जो इंसान को अंदर से बदल दे।‘‘
एक अधूरी ख्वाहिश जो पूरी हो गई
विहान का एक सपना था –
वो हमेशा से एक छोटा सा कैफे खोलना चाहता था,
जहां लोग आकर सुकून महसूस करे।
लेकिन जिंदगी की भागदौड़ मे वो सपना कही खो गया था।
एक दिन सिया उसे एक खाली दुकान के सामने ले गई।
विहान ने पूछा !
ये क्या है?
सिया मुस्कुराई –
तुम्हारा सपना जो अब सच होने वाला है।
विहान की आंखे भर आई।
तुमने ये सब…..मेरे लिए?
सिया ने कहा –
नही….हमारे लिए।
कुछ महीनो बाद
उनका छोटा-सा कैफे खुल चुका था।
नाम था “Silent Story”
जहां हर टेबल पर एक छोटी सी लाइन लिखी होती थी-
‘‘यहां खामोशी भी बाते करती है।‘‘
लोग वहां सिर्फ कॉफी पीने नही आते थे।
वो अपने दिल का सुकून ढूढ़ने आते थे।
हर कोने मे….
सिया और विहान की कहानी बसती थी।
एक खूबसूरत अंत…या नई शुरूआत?
एक शाम जब कैफे मे हल्की रोशनी थी…..
विहान ने सिया से कहा-
अगर उस दिन तुम मेरा हाथ नही पकड़ती…..
तो शायद मै आज यहा नही होता।
सिया ने मुस्कुराकर कहा-
अगर तुम खामोश नही होते…
तो शायद मै तुम्हे कभी नही समझ पाती।
दोनो हंस पड़े……
क्योकि अब उन्हें पता था-
प्यार सिर्फ मिलने का नाम नही,
बल्कि एक-दमसरे को पूरा करने का नाम है।
एक साल बाद विहान पूरी तरह ठीक हो गया।
उसने सिया को उसी जगह बुलाया…
जहां उन्होने पहली बार बात की थी।
‘‘क्या तुम मेरी जिंदगी की वो आवाज बनोगी
जो मेरी खामोशी को भी समझ सके?‘‘
सिया के आंखो मे आंसू थे….
लेकिन इस बार खुशी के।
‘‘मैं तो कब से तुम्हारी हूु।‘‘
Life Lesson
- सच्चा प्यार शब्दो का मोहताज नही होता।
- जो इंसान कम बोलता है, वो अक्सर दिल से सबसे ज्यादा सच्चा होता है।
- डर हमे कमजोर बनाता है लेकिन प्यार मजबूत बनाता है।
- अगर कोई आपके बुरे वक्त मे खड़ा है, वही आपका असली अपना है।
रीडर्स के लिए मैसेज
जिंदगी मे अगर कोई ऐसा इंसान मिले
जो बिना बोले आपको समझ जाए…..
तो उसे कभी जाने मत देना,
क्योंकि ऐसे रिश्ते बहुत कम बनते है।
आपसे सवाल ?
- क्या आपे कभी किसी के खामोशी को समझा है?
- क्या सच्चा प्यार सच मे चमत्कार कर सकता है?
कमेंट मे जरूर बताना ।
कुछ अन्य कहानियाँ –
- 1. जब किस्मत ने करवट बदली | inspirational love story in hindi
2. खामोश रास्तों पर लिखा गया प्यार | Heart Touching Love Story - 3. खामोशी के पीछे छुपी चीख | Struggle And Success Story
- 4. क्या पैसा सच में सब बदल देता है? Inspirational Love Story
- 5. जिम्मेदारियो के बीच पनपा प्यार। Heart Touching Love story
our website – www.chandaal.com
you tube channel – chandaalstory
instagram – @isha.vibe143
