Monday, May 25, 2026
HomeLove & Breakupतेरी मेरी शहर वाली कहानी | Emotional Love Story

तेरी मेरी शहर वाली कहानी | Emotional Love Story

माया और विवान एक ही शहर के दो अलग – अलग मोहल्ले में रहते थे।
शहर बड़ा था – लाखों लोग, हजारों कहानियां और उन्हीं में से एक कहानी र्है माया और विवान की।
माया एक ग्राफिक डिजाइनर थी – सपनों से भरी, शांत स्वभाव की पर दिल से बेहद मजबूत।

दो लोग एक सी दुनिया

विवान एक साफटवेयर इंजीनियर , तेज दिमाग, हल्की – फुल्की मुस्कान और हर किसी के दुख को समझने वाला।
दोनों की मुलाकात एक गार्डन में हुई थी – पूरी तरह अनजाने में।

माया अपनी लेपटॉप चार्जर ढूंढ रही थी और विवान ने अपनी चार्जर निकालकर कहा –

‘‘आप चाहे तो ये इस्तेमाल कर सकती है…. वैसे आप दिखती बहुत ज्यादा परेशान हैं।‘‘

गार्डन में मिलना एक आदत बन गया।

कभी घूमने के बहाने, कभी काम का स्ट्रैस कम करने के
लिए, तो कभी बिना किसी बहाने के।

माया को विवान की सादगी पसंद आई।
विवान को माया की आंखों का सुकून।
जब वो दोनों मिलते थे। ता मानो,
शहर की हलचल, लोगों की भीड़ सब उनके बीच जैसे रूक सा जाता था।

फिर एक दिन विवान ने माया को धीरे से डरते हुए कहा!
‘‘माया….. शायद मैं तुम्हें पसंद करने लगा हूं….शायद नही‘‘

माया हंसी, झिझकी और बोली –
‘‘विवान….शायद मैं भी…..‘‘

और इसी के साथ दो दिलों ने शहर के बीच अपना एक छोटा सा संसार बना लिया।
हर शहर के साथ एक खूबसूरत और एक कठोर सच्चाई आती है।
खूबसूरत क्सोंकि हर गलीं में सपने हैं।
कठोर क्योंकि हर सपने पर सवाल हैं।
उनके प्यार पर सवाल आ गए ?
परिवार, समाज, जाति, स्टेटस सबके नाम पर।

माया के परिवार को लगता था कि टैक्निकल बैकग्राउण्ड वाला लड़का ‘‘हम जैसा‘‘ नहीं हैं।
विवान के परिवार को लगता था कि कलाकार ‘‘प्रैक्टिकल‘‘ नहीं होतीं।

दोनों ही परिवारों की अलग सोच, अलग डर और अलग अपेक्षाएं लेकर खड़े हो गए थे।
पर दोनों का प्यार….
वो हर सोच से ऊपर था।

गहरी बातें – जो हर रिश्तें को समझाती हैं |

एक शाम वो दोनों शहर के एक अच्छे जगह में बैठे थे।
जहां से शहर के सारे लाइट्स जैसे उसके प्यार को आर्शीवाद दे रही हो।

माया बोली
‘‘विवान…क्या प्यार इतना कमजोर होता है कि दो परिवार इनके बीच आ जाएं?‘‘
विवान ने उसकी आंखों में देखकर कहा –
‘‘नहीं माया…प्यार कभी कमजोर नहीं होता।
कमजोर वो डर होते हैं जो हमें समाज सिखाता हैं।‘‘

उसने माया का हाथ पकड़ा और फिर कहा –
‘‘अगर हम सही हों, तो कोई गलत हमें हरा नहीं सकता।
प्यार और डर एक जगह नहीं रह सकते – हमें चुनना होगा।‘‘

माया की आंखे भर आई।
उसे समझ आ गया कि वो लड़का उससे प्यार नहीं करता…..समझता भी है।

अगले कुछ महीनों में दोनों ने मिलकर परिवार को समझाने की कोशिश की।
किसी दिन बहस होता
किसी दिन रोना…
किसी दिन घर वालों का मनाना
लेकिन एक भी दिन ऐसा नहीं था जब उन्होंने एक – दूसरे का हाथ छोड़ा हो।

  • धीरे – धीरे परिवार ने देखा –
  • ये प्यार दिखावा नहीं है।
  • ये रिश्ता जिद नहीं है।
  • ये दोनों एक – दूसरे को ऊपर उठाते हैं, नीचे नहीं गिराते।

संघर्ष पर साथ का भरोसा

जब दो इंसान खुश हों, तो दुनिया को क्या अधिकार है उनकी खुशी छीनने का?
और यहीं से दोनों के परिवार का दिल पिघलने लगा।

एक दिन विवान की मां ने माया को घर बुलाया।
माया घबराई हुई थी, पर विवान का हाथ थामें खड़ी थी।
विवान की मां ने उसे देखा, मुस्कुराई और बोली –
‘‘तुम मेरे बेटे को समझती हो…उसके साथ खड़ी रहती हो…बस यही काफी है।
माया, तुम हमारे घर की बहु बनने के लिए बिल्कुल ठीक हो।‘‘

माया की आखों से आंसू बह निकले – खुशी के, राहत के, उम्मीद के।
फिर माया के पिता ने विवान से कहा –
‘‘बेटा प्यार की इज्जत करनी चाहिए।
अगर तुम हमारी बेटी का ख्याल रखोगे…तो हमें और क्या चाहिए?‘‘

और बस – जो लड़ाई कभी नामुमकीन लग रही थी,
वही प्यार की सबसे बड़ी जीत बन गई।

शहर में एक छोटी, खूबसूरत और रियल शादी हुई –
ज्यादा दिखावा नहीं,
ज्यादा भीड़ नहीं,बस सच्चा प्यार।

लाल गोल्डन मार्डन साड़ी में इतनी सुंदर लग रही थी,
कि विवान उससे नजरें हटा नहीं पा रहा था।

विवान ने उसका हाथ पकड़कर कहा –
‘‘माया… ये शहर अब घर लगता है… क्योंकि तुम मेरे साथ हो।‘‘
माया मुस्कुराते हुए कहा-
‘‘और तुम वो इंसान हो जिसने मुझे खुद से ज्यादा समझा।‘‘

दोनों ने साथ रहने की प्रतिज्ञा ली,
और नए जीवन का पहला कदम हाथ में लिए उठाया।

शहर की लाइटें, शादी का संगीत और दो दिलों की धड़कनें –
सब मानो एक ही धुन गा रहे थे।

और इस तरह शहर ने एक और प्रेम कहानी को अपना हिस्सा बना लिया।
एक ऐसी प्रेम कहानी जिसे न समाज रोक पाया, न डर….
क्योंकि सच्चा प्यार हमेशा जितता है। अगर प्यार में सच्चाई दोनों तरफ से हो।

निष्कर्ष

  • 1 माया और विवान ने साबित कर ही दिया कि सच्चा प्यार रास्ते खुद बना लेता है।
  • 2 जब दो लोग एक – दूसरे को समझते हैं, तो समाज के डर खुद ही हार मान लेते हैं।
  • 3 उनका रिश्ता दिखावा नहीं, भरोसे और साथ की नींव पर खड़ा था।
  • 4 प्यार तब जीतता है जब दोनों हाथ थामे खड़े रहते हैं चाहे हालात कितने भी कठिन हो

कुछ अन्य कहानियाँ –

Readers Message

  • अगर आप भी किसी मोड़ पी अपने प्यार और डर के बीच खड़े हैं,
  • तो माया और विवान की कहानी याद रखिए।
  • सच्चा प्यार शोर नहीं करता वो साथ निभाता है।
  • जब दो दिल ईमानदारी से एक – दूसरे को चुनते हैं,
  • तो दुनिया को झुकना ही पड़ता है।
  • प्यार में सच्चाई हो, तो जीत तय होती हैं।

our website – www.chandaal.com

you tube channel – chandaal

instagram – @isha.vibe143

Our Email – admin@chandaal.com

तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें —

उम्मीद करती हुं आप हमसे जुड़ना चाहते हैं 

shivani chaudhari
shivani chaudharihttp://chandaal.com
मैं शिवानी चौधरी इस वेबसाइट की Author हूँ। यहाँ मैं प्यार, रिश्तों और जीवन की सच्चाइयों पर ऐसी कहानियाँ लिखती हूँ जो दिल को सीधे छू जाती हैं। सरल शब्द, गहरी भावनाएँ — यही Chandaal.com की पहचान है। यहाँ कहानियाँ सिर्फ पढ़ी नहीं जातीं… महसूस की जाती हैं। Chandaal.com का उद्देश्य है— ऐसी कहानियाँ देना जो सरल हों, सच्ची हों और दिल तक पहुँच जाएँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments