Tuesday, June 23, 2026
HomeFamily & Relationshipइंसानियत की राह पर मिला प्यार | Heart Touching Story

इंसानियत की राह पर मिला प्यार | Heart Touching Story

भारत के एक पुराने लेकिन सुकून भरे शहर में दो परिवार रहते थे।
शहर बहुत बड़ा नहीं था, मगर उसकी गलियों में दुआए बसती थी,
और मंदिर में घंटियां व मस्जिद की अजान के बीच
इंसानियत की एक खामोश सी डोर बंधी हुई थी।

पहला परिवार – हालात से जूझता

इस परिवार का सरपरस्त था विक्रम ।
एक समय था जब ये परिवार बहुत खुशहाल था,
लेकिन वक्त ने करवट बदली।
विक्रम की छोटी सी फैक्ट्री बंद हो गई,
कर्ज बढ़ता गया, और घर में सन्नाटा उतर आया।

उनका बेटा आरव
एक जिम्मेदार, समझदार और बेहद संवेदनशील लड़का था।
उसने अपनी पढ़ाई के साथ – साथ
पिता का हाथ बंटाने का फैसला किया।

आरव को शिकायत नहीं थी,
उसे बस डर था –
कि कहीं हालात इंसानियत न छीन ले।

दूसरा परिवार – सब्र की मिसाल

शहर के दूसरे कोने में रहता था रहमान साहब का परिवार।
एक साधारण दर्जी जिसकी उंगलियों में हुनर था
और दिल में अल्लाह का यकीन।

उनकी पत्नी आयशा –
एक ऐसी औरत जो हर दर्द को मुसकान में छुपा लेती थी।
घर छोटा था, आमदनी कम,
लेकिन रिश्तों में इज्जत और मोहब्बत भरपूर।

उनकी एक ही बेटी थी – समीरा
समीरा सिर्फ एक नाम नहीं था,
वो उनकी उम्मीद थी,दुआ थी और
दो हाथ उठाकर मांगी गई मुराद थी।
समीरा बचपन से ही अलग थी।
वो किताबे पढ़ती, सवाल पूछती
और हर इंसान में इंसान ढूढती थी।

मुलाकात जो किस्मत बन गई

समीरा और आरव की पहली मुलाकात
एक NGO के वॉलंटियर कैंप में हुई।
समीरा गरीब बच्चों को पढ़ाती थी,
और आरव राशन बांटने आया था।

जब दोनों की नजरें मिली,
तो न कोई फिल्मी डायलॉग था
न कोई दिखावा।
बस एक सुकून था।

धीरे – धीरे बातों का सिलसिला बढ़ा,
दोनों ने एक – दूसरे के दर्द सुने
और बिना जज किए समझा।
समीरा ने आरव में ईमानदारी देखी,
और आरव ने समीरा में रहमत।

कुरआनी सोच की झलक

समीरा अक्सर कहा करती थी
‘‘कुरआन हमें सिखाता है कि
सब्र करने वालों के साथ अल्लाह होता है।‘‘

आरव मुस्कुराकर जवाब देता:

‘‘और इंसान अगर इंसान का सहारा बन जाए,
तो अल्लाह खुद रास्ते खोल देता हे।‘‘

इन बातों में कोई मजहबी दीवार नहीं थी,
बस इंसानियत थी।

जब हालात सामने आए

एक दिन आरव ने हिम्मत करके
अपने हालात खोलकर सबके सामने रख दिए।
कर्ज जिम्मेदारियां, और भविष्य की अनिश्चतता।

कुछ लोगों ने सलाह दी,
‘‘ऐसे हालात में शादी मत सोचो।‘‘
लेकिन रहमान साहब ने कहा:
‘‘रिजल्ट अल्लाह देता है,
और नीयत साफ हो तो रास्ते बनते हैं।‘‘
यह सुनकर आरव की आंखे भर आईं।

परिवार की टकराहट

हर परिवार की कहानी इतनी आसान नहीं होती।

विक्रम को डर था कि
कहीं उसकी गरीबी
समीरा की जिंदगी न बिगाड़ दे।

दूसरी तरफ कुछ रिश्तेदारों ने ताने दिए
‘‘लड़का अभी सेट नहीं हैं।‘‘
लेकिन आयशा ने कहा:
‘‘बेटी की खुशी दौलत से नहीं,
दिल से आती है।‘‘

समीरा की मजबूती
समीरा ने साफ कहाः
‘‘अगर इंसान अच्छा हो,
तो हालात बदल सकते है।‘‘

वो जानती थी
कि कुरआन में कहा गया है –
अल्लाह किसी की हालत नहीं बदलता
जब तक वो खुद कोशिश न करें।

संघर्ष और सफलता
शादी सादगी से हुई।
कोई दिखावा नहीं,
कोई फिजूल खर्ची नहीं।

आरव ने मेहनत शुरू की,
छोटे काम से बड़ा सपना।
समीरा ने उसका हर कदम पर साथ दिया।

धीरे – धीरे हालात बदले,
काम बढ़ा, इज्जत लौटी।

समाज के लिए मिसाल

कुछ सालों बाद आरव और समीरा
सिर्फ एक कपल नहीं रहे,
बल्कि एक मिशाल बन गए।

उन्होंने मिलकर गरीब बच्चों के लिए
एक छोटा NGO सेंटर खोला।
लेंगो ने देखा
कि मोहब्बत अगर इंसानियत पर हो
तो वो समाज बदल देती है।

प्यार दौलत नहीं देखता
इंसानियत मजहब से उपर होती है।

  • सब्र और मेहनत कभी जाया नहीं जाती।
  • कुरआनी सोच सिर्फ इबादत नहीं,
  • जिंदगी जीने का तरीका है।
  • अगर उसे इंसान सही ढंग से समझे ।

और सबसे बड़ी बात:

अगर दो दिल सच्चे हो
और परिवार इंसानियत को चुन ले
तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

कहानी के आगे का सफर

वक्त रूकता नहीं ,
और समीरा व आरव की जिंदगी भी आगे बढ़ती गई।
शादी के कुछ साल बाद उनका छोटा सा घर
अब सिर्फ उनका निजी संसार नहीं रहा,
बल्कि उम्मीद का एक ठिकाना बन गया।

वो NGO जो पहले कुछ बच्चों से शुरू हुआ था,
अब दर्जनों बच्चों की पढ़ाई और परवरिश का जरिया बन चुका था।
समीरा बच्चों को सिर्फ किताबें नहीं पढ़ती थी,
वो उन्हें इंसान बनने सिखाती थी।

आरव अब पहले से ज्यादा व्यस्त रहता,
लेकिन थका हुआ होने के बावजूद
वो हर रात बच्चों के हाल पूछता।

एक दिन विक्रम जो हालात से
कभी टूट चुके थे,
अपने बेटे को समाज में इज्जत पाते देखकर बोले:

‘‘आज समझ आया,
असली दौलत पैसा नहीं,
बल्कि नेक नीयत और सही इंसान का साथ है।‘‘

रहमान और आयशा
हर नमाज के बाद दुआ करते:
हमारी बेटी और बेटे को मोहब्बत को
हमेशा इंसानियत की राह पर रखना।‘‘

लेकिन जिंदगी सिर्फ खुशियों का नाम नहीं होती।

एक दिन अचानक से आरव का बिजनेस घाटे में चले गया।
पुराने डर फिर से लौट आए।
रातें बेचैन होने लगी।

समीरा ने उनका हाथ थामते हुए कहा:
‘‘हर मुश्किल के साथ आसानी होती है।
हम पहले भी निकले थे,
अब भी निकल आऐंगे।‘‘

इन लफजों ने आरव को फिर से खड़ा कर दिया।

दोनों ने मिलकर
अपने काम को नए तरीके से शुरू किया।
ईमानदारी, सब्र और मेहनत –
यही उनका हथियार था।

कुछ ही समय बाद हालात दोबारा संभल गए।

समाज में उनकी पहचान अब
सिर्फ सफल कपल की नहीं थी,
बल्कि ऐसे लोगो की थी
जो गिरकर भी दूसरो का हाथ नहीं छोड़ते।

समीरा मुस्कुराई और बोली:
‘‘क्योंकि अल्लाह ने सिखाया है
कि सबसे अच्छा इंसान वो है
जो दूसरे इेसान के काम आए।‘‘

उस दिन आरव ने महसूस किया
कि उसकी मोहब्बत
अब सिर्फ उनके बीच नहीं रही,
वो एक रोशनी बन चुकी थी
जो औरों की जिंदगी रोशन कर रही थी।

कहानी की अंतिम सार

  • जिंदगी में उतार चढ़ाव आते रहेंगे।
  • लेकिन साथ और सब्र हो तो रास्ता निकल आता है
  • मोहब्बत तब मुकम्मल होती है।
  • जब वो दूसरो के काम आए।

और यही इंसानियत की सबसे खूबसूरत जीत है।

कुछ अन्य कहानियाँ –

  1. क्या आज के समय में इंसानियत को
    मजहब से उपर रखना आसान है ?
    आप क्या सोचते है?
  2. अगर आप आरव ओर समीरा के जगह होते,
    तो क्या आप भी ऐसा फैसला लेते?
  3. क्या सच्चा प्यार वाकई
    हालात बदल सकता है,
    या हालात ही प्यार को तोड़ देते है ?
  4. क्या आज भी हमारे समाज को
    ऐसी कहानियों की जरूरत है ?
  5. इस कहानी (इंसानियत की राह पर मिला प्यार | Heart Touching Story) से आपको
    सबसे बड़ी सीख क्या मिली ?
    (कमेंट में जरूर लिखें)

our website – www.chandaal.com

you tube channel – chandaal

instagram – @isha.vibe143

तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें —

उम्मीद करती हुं आप हमसे जुड़ना चाहते हैं 

shivani chaudhari
shivani chaudharihttp://chandaal.com
मैं शिवानी चौधरी इस वेबसाइट की Author हूँ। यहाँ मैं प्यार, रिश्तों और जीवन की सच्चाइयों पर ऐसी कहानियाँ लिखती हूँ जो दिल को सीधे छू जाती हैं। सरल शब्द, गहरी भावनाएँ — यही Chandaal.com की पहचान है। यहाँ कहानियाँ सिर्फ पढ़ी नहीं जातीं… महसूस की जाती हैं। Chandaal.com का उद्देश्य है— ऐसी कहानियाँ देना जो सरल हों, सच्ची हों और दिल तक पहुँच जाएँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments