Sunday, April 19, 2026
HomeFamily & Relationshipगरीबी से सफलता तक की कहानी । Motivational Family Story

गरीबी से सफलता तक की कहानी । Motivational Family Story

हर घर बाहर से एक सा दिखता है,
लेकिन हर घर के भीतर एक अलग कहानी होती है।
कुछ घरों में हंसी गूंजती है,
तो कुछ घरों में खामोशी।

यह कहानी उसी खामोशी की है –
एक ऐसे परिवार की जिसने गरीबी को झेला,
बचपन में दर्द सहा,
बच्चों को अपने पैरो पर खड़ा किया,
और फिर सबसे बड़ा दुख देखा –
पिता का जाना।

यह सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं है,
उन लाखों परिवारों की सच्चाई हैकृ
जो आज भी चुपचाप लड़ रहे है।

एक साधारण आदमी नवीन

नवीन कोई बड़ा आदमी नहीं था।
ना कोई ऊंची पढ़ाई,
ना कोई बड़ी पहचान।

वह एक साधारण मजदूर था,
जो रोज सुबह उठकर
काम की तलाश में निकल जाता था।

उसका सपना बहुत छोटा था –
‘‘मेरे बच्चे वो जिंदगी न जिएं,
जो मैंने जी है।‘‘

मिट्टी का घर और टपकती छत

नवीन का घर मिट्टी का था।
बरसात में छत टपकती,
सर्दियों में दीवारे ठंडी हो जाती।
उसकी पत्नी रीना
घर और हालात दोनों संभालती थी।

तीन बच्चे –

  • मोहन (सबसे बड़ा)
  • सीमा
  • रवि (सबसे छोटा)

इन बच्चों का बचपन खिलौनों से नहीं,
समस्याओं से बना था।

गरीबी में पला बच्चा जल्दी बड़ा हो जाता है।

बचपन जहां सपने भी सोच समझकर देखे जाते है

मोहन स्कूल जाता था,
लेकिन कई बार बिना टिफिन लिए।
सीमा अपनी किताबों को कपड़े में लपेट कर रखती,
ताकि फट न जाए।

रवि अक्सर पूछता –
‘‘पापा मेरे जूते कब आऐंगे?‘‘
नवीन मुस्कुरा देता –
‘‘जल्दी बेटा।‘‘

पढाई या पेट – रोज की लड़ाई

कई दिन ऐसे आते
जब घर में सिर्फ एक वक्त का खाना बनता।

रीना बच्चों को खिलाकर
खुद पानी पीकर सो जाती।
नवीन बाहर से मजबूत दिखता,
लेकिन अंदर से रोज टूटता।

‘‘माता पिता भूखे रह सकते है,
लेकिन बच्चों को भूखा नहीं देख सकते।‘‘

समाज के ताने और आत्मसम्मान

गांव के लोग कहते –
‘‘इतनी पढ़ाई का क्या फायदा?‘‘
‘‘गरीब का बच्चा क्या अफसर बनेगा?‘‘
नवीन कभी जवाब नहीं देता।

वह जानता था –
जवाब देगा ।

पिता की चुप मेहनत

दिन में मजदूरी,
रात में बच्चों की कापिया।
वह खुद अनपढ़ था,
लेकिन पढ़ाई का महत्व समझता था।

जिस पिता ने खुद सपने नहीं देखे,
वही बच्चों के सपनों के लिए सबसे ज्यादा लड़ता है।

समय बदलने लगा

मोहन पढ़ाई में तेज था।
उसने छात्रवृति पाई।
सीमा ने नर्सिंग का फार्म भरा।
रवि ने ठान लिया –
‘‘मैं सरकारी नौकरी करूंगा।‘‘
घर में पहली बार
थोड़ी उम्मीद आई।

पहली सफलता पहली खुशी

मोहन की नौकरी लगी।
रीना ने पहली बार
भगवान को मिठाई चढ़ाई।
नवीन की आंखे भर आई,
लेकिन उसने किसी को नहीं दिखाया।

क्योकि पिता की खुशी शब्दों में नहीं,
आंखो में दिखती है।

खुशियों के बीच आया सबसे बड़ा तूफान

सब कुछ ठीक लगने लगा था
कि अचानक नवीन की तबीयत बिगड़ी।
छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ।
अस्पताल ले जाया गया।

वो रात जो जिंदगी बदल गई
डॉक्टर बाहर आया और बोला –
‘‘हम पूरी कोशिश कर रहे है।‘‘

लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।
नवीन अब नहीं रहा।
घर का सहारा,
परिवार की छत –
सब चला गया।

पिता के जाने के बाद
घर वही रहता है,
लेकिन परिवार बदल जाता है।

मां का सन्नाटा ओर बच्चों की जिम्मेदारी
रीना बोलना भूल गई।
बस चुपचाप बैठी रहती।
मोहन समझ गया –
अब उसे पिता बनना होगा।

मजबूरी से मजबूती तक

सीमा ने घर और नौकरी दोनो संभाले।
रवि ने पढ़ाई छोड़ी नहीं।
घर में दर्द था,
लेकिन हौसला भी था।

दुख इंसान को तोड़ता नहीं,
उसे मजबूत बनाता है।

सफलता और यादें

आज वह परिवार
एक अच्छे घर में रहता है।
लेकिन सबसे कीमती चीज
अब भी वही है –
नवीन की तस्वीर।

हर त्यौहार पर
पहली मिठाई उसी के आगे रखी जाती है।
सफलता तब अधूरी लगती है,
जब उसे देखने वाला पिता साथ न हो।

नवीन के जाने के बाद समय रूका नहीं,
बस उसकी चाल बदल गई।
सुबह होती थी,
शाम भी आती थी,
लेकिन अब घर में कोई आवाज नहीं पूछती –
‘‘सब ठीक है ना?‘‘

रीना अब भी जल्दी उठती,
आदतन दो कप चाय बनाती,
फिर एक कप चाय को यूं ही मेज पर रख देती।

उसे याद आता –
नवीन इसी वक्त अखबार खोलता था,
बिना कुछ बोले बस मुस्कुरा देता था।

कुछ आदतें इंसान के जाने के बाद भी
घर में जिंदा रहती है।

खाली कुर्सी
घर के कोने में रखी
एक पुरानी कुर्सी
अब भी खाली रहती।
कोई उस पर बैठता नहीं।

मोहन कई बार बैठने की कोशिश करता,
लेकिन हर बार
मन में कुछ टूट सा जाता।

वह कुर्सी सिर्फ लकड़ी की नहीं थी,
वह पिता की मोजूदगी थी।

जिम्मेदारियों का वजन

मोहन अब सिर्फ बेटा नहीं था,
वह घर का सहारा था।
ऑफिस से थककर लौटता,
फिर भी मां से पूछता –
‘‘दवाई ली ?‘‘
‘‘खाना खाया ?‘‘

सीमा ने हंसना सीख लिया था,
लेकिन वह हंसी
दूसरों को मजबूत करने के लिए थी।

रवि अब पहले जैसा बच्चा नहीं रहा।
उसकी आंखों मे
जल्दी बड़े हो जाने की मजबूरी थी।

मां का दर्द
रीना ने कभी बच्चों के सामने
रोना नहीं सीखा।
रात में सबके सो जाने के बादर,
नवीन की तस्वीर के सामने बैठती ।

धीरे से कहती –
‘‘देखो… तुम्हारे बच्चे संभल रहे है।‘‘
वह शिकायत नहीं करती थी,
बस रिपोर्ट देती थी।
जैसे आज भी पति कहीं सुन रहा हो।

संघर्ष से संस्कार

नवीन की गरीबी
घर से चली गई थी,
लेकिन उसके संस्कार हर कोने में थे।

मोहन ईमानदारी से काम करता,
क्योंकि उसने पिता को
कभी गलत रास्ता चुनते नहीं देखा था।

सीमा मरीजों से
ऐसे बात करती
जैसे हर कोई अपना हो।

रवि पढ़ते थक जाता
तो आंख बंद कर
बस एक चेहरा याद करता –
अपने पिता का।

पहली बड़ी कामयाबी

एक दिन रवि का नाम
सरकारी नौकरी की लिस्ट में आया।
घर में ढोल नही ंबजे
लेकिन आंखे भीग गई।

रीना ने सबसे पहले
नवीन की तस्वीर साफ की,
फूल चढ़ाए और कहा –
‘‘आज तुम्हारा सपना पूरा हुआ।‘‘

उस दिन खुशी भी चुपचाप थी।

बच्चों की समझ

मोहन जानता था-
अगर पिता होते तो कीते –
‘‘मैने यही दिन देखने के लिए सब सहा था।‘‘

सीमा को लगता-
अगर पापा होते तो हर सफलता
पर सिर पर हाथ रखते।

रवि अक्सर सोचता –
‘‘काश एक बार अपनी वर्दी उन्हें दिखा पाता।‘‘
समय की सच्चाई
समय सब कुछ ठीक नहीं करता,
बस सहने की आदत डाल देता है।
दर्द कम नहीं होता,
बस आंखो से उतरकर दिल में बैठ जाता है।

कहानी का सच

यह कहानी सिर्फ नवीन की नहीं,
उन हर पिता की है जो खुद
टूटकर बच्चों को मजबूत बनाते हैं।

उन हर मां की है
जो अपने आंसुओ को
चुप्पी में बदल देती है।

उन हर बच्चों की है
जो सपने पूरे करके भी
किसी की कमी महसूस करते है।

इस कहानी से ये सीख मिलती है –

  • गरीबी स्थायी नहीं होती।
  • पिता की मेहनत अमर होती है।
  • परिवार साथ हो तो हर लड़ाई आसान होती है।

‘‘जो आज आपके लिए खुद को भूल रहा है,
कल उसकी कमी आपको तोड़ देगी।‘‘

कुछ अन्य कहानियाँ –

  1. क्या आपने कभी अपने पिता के संघर्ष को महसूस किया ?
  2. अगर आज मौका मिले, आप अपने पिता को क्या कहेंगे ?
  3. इस कहानी का कौन सा हिस्सा आपको सबसे ज्यादा भावुक कर गया ?
    कमेंट जरूर करें,
    आपका अनुभव किसी और को ताकत दे सकता है।

our website – www.chandaal.com

you tube channel – chandaal

instagram – @isha.vibe143

उम्मीद करती हुं आप हमसे जुड़ना चाहते हैं 

shivani chaudhari
shivani chaudharihttp://chandaal.com
मैं शिवानी चौधरी इस वेबसाइट की Author हूँ। यहाँ मैं प्यार, रिश्तों और जीवन की सच्चाइयों पर ऐसी कहानियाँ लिखती हूँ जो दिल को सीधे छू जाती हैं। सरल शब्द, गहरी भावनाएँ — यही Chandaal.com की पहचान है। यहाँ कहानियाँ सिर्फ पढ़ी नहीं जातीं… महसूस की जाती हैं। Chandaal.com का उद्देश्य है— ऐसी कहानियाँ देना जो सरल हों, सच्ची हों और दिल तक पहुँच जाएँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments